Saturday, May 17, 2025
Home बिहार स्मार्ट गर्ल फिडे रेटिंग शतरंज : मरियम फ़ातिमा बनी चैंपियन

स्मार्ट गर्ल फिडे रेटिंग शतरंज : मरियम फ़ातिमा बनी चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार की उदीयमान शतरंज बाला मरियम फातिमा ने पटना में चल रहे स्मार्ट गर्ल फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता जीत ली है। मुजफ्फरपुर की इस युवा खिलाड़ी ने विगत 5 दिनों से युवा आवास पटना में खेली जा रही नौ चक्रीय प्रतियोगिता में कुल आठ अंक बटोरे। प्रथम बोर्ड पर खेलते हुए मरियम ने पटना की युवा खिलाड़ी और झारखंड स्मार्ट गर्ल फिडे रेटिंग की विजेता अदीबा उल्लाह को 58 चालों में पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।

वहीं शीर्ष वरीयता प्राप्त नेहा सिंह ने दूसरे बोर्ड पर कुमारी सृष्टि को पराजित कर 7.5 अंको के साथ उप विजेता का गौरव हासिल किया।

तीसरे नम्बर बोर्ड पर गरिमा गौरव ने गुइको पियानो के खेल में पूर्व बिहार चैंपियन मिन्की सिन्हा को परास्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बंगाल की पल्लबी रॉय ने अंकिता कुमारी को परास्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना , आई आई टी, पटना (बिहटा) के प्राध्यापक श्री महेश कुमार कोलेकर ,संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार एवं उपाध्यक्ष अजित कुमार नयन ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष अमरंजय कुमार दुबे,संयुक्त सचिव नन्दकिशोर एवं विपल सुभाषी , एम वी पी चैस क्लब के सचिव वेद प्रकाश एवं राहुल कुमार समेत कई शतरंज प्रेमी उपस्थित थें।

मुख्य पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ीयों की सूची
1. मरियम फ़ातिमा 8 अंक 5000 रु
2. नेहा सिंह 7.5 अंक 4000 रु
3. गरिमा गौरव 7.5 अंक 3000 रु
4 पल्लबी रॉय 6.5 अंक 2000 रु
5 अदीबा उल्ला 6 अंक 1500 रु
6 नुपर आनन्द 6 अंक 1000 रु
7 कुमारी सृष्टि 6 अंक 1000 रु
8 कुमारी प्रीति 6 अंक 1000 रु
9 कुमारी ज़िया 6 अंक 800 रु
10 कुमारी प्रेरणा 6 अंक 700 रु

विशेष पुरस्कार
7 वर्ष से कम आयु वर्ग
1 शालिनी श्रीवास्तव
2 साक्षी कुमारी
3 संयुक्ता राज

9 वर्ष से कम आयु वर्ग
1 प्रेरणा शंकर
2 अभिश्री दीपू
3 कशिश फ़ातिमा साबरी

11 वर्ष से कम आयु वर्ग
1 वागीशा आनन्द
2 संज्ञा पलक
3 तन्वी सिंह

13 वर्ष से कम आयु वर्ग
1 जागृति कुमारी
2 भूमि गिरी
3 आशिका कुमारी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights