Wednesday, June 10, 2026
Home Slider सीवान टाइटंस ने जीता Bihar Women Kabaddi League का खिताब

सीवान टाइटंस ने जीता Bihar Women Kabaddi League का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पटना,16 जून। बिहार के खेल के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय जोड़ता हुआ प्रथम बिहार वीमेंस कबड्डी लीग 2024 का रविवार यानी 16 जून को सीवान टाइटंस के रूप में पहला चैंपियन मिलने के साथ समाप्त हो गया। फाइनल में सीवान टाइटंस ने सारण स्ट्राइकर्स को 27-20 से पराजित किया। सारण स्ट्राइकर्स उपविजेता बना जबकि पटना पेलिकंस की टीम तीसरे स्थान पर रही।

इससे पहले 16 जून की सुबह में पटना पेलिकंस और सारण स्ट्राइकर्स के बीच हुए दूसरे सेमी फाइनल में सारण स्ट्राइकर्स 21-17 से जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचा । सारण स्ट्राइकर्स की प्रीति कुमारी 7 रेड पॉइंट्स के साथ बेस्ट रेडर और पटना पेलिकंस की अंजलि भारती 5 टैकल पॉइंट्स लेकर बेस्ट डिफेंडर घोषित हुई।

ट्रॉफी और मेडल के अलावा प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली विजेता टीमों को क्रमशः 1,51,000, 75,000,और 51,000 रुपये का नकद पुरस्कार भी मिला। बेस्ट ऑलराउंडर 15000/- तथा बेस्ट रेडर, बेस्ट डिफेंडर ,बेस्ट रेफरी तथा बेस्ट प्रशिक्षक को मेडल के अलावा 10000/- रुपये का नकद पुरस्कार भी मिला।

91 अंकों के साथ मगध वरियर्स टीम की सुन्दर कुमारी बेस्ट रेडर का खिताब जीती और सीतामढ़ी सेंटीनेल्स की अंजलि कुमारी 48 टैकल पॉइंट्स के साथ बेस्ट डिफेंडर के खिताब से नवाजी गई साथ ही साथ, नालंदा निंजास की नैंसी प्रिया बेस्ट ऑलराउंडर बनीं। पूरी प्रतियोगिता के बेस्ट रेफरी राणा रंजीत सिंह तथा बेस्ट कोच सारण टीम के नील कमल रहे।

फाइनल मैच का रिपोर्ट
स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में खेले गए इस मैच में सीवान टाइटंस ने सारण स्ट्राइकर्स को 27-20 से हराया। सीवान टाइटंस ने रेड के सहारे 13, टैकल से 12, ऑल आउट से दो अंक हासिल किये। रेड में 1 अंक सुपर रेड का भी है।

सारण ने रेड के सहारे 14, टैकल से 6 अंक लिये। रेड में 1 अंक सुपर रेड से मिला।

पहले हाफ में सीवान 16-10 से आगे था। पहले हाफ में रेड से सीवान को 8, टैकल से 6, ऑल आउट से 2 अंक मिले। रेड में 1 अंक सुपर रेड से मिला। सारण स्ट्राइकर्स को रेड से 7, टैकल से 3 अंक मिले। रेड में 1 अंक सुपर रेड से मिला।

खिलाड़ियों मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खेल विभाग के मंत्री सुरेन्द्र मेहता, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण , निदेशक सह सचिव पंकज कुमार राज ने पुरस्कृत किया।

खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने सभी का अभिनंदन करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि कोई भी खेल आपसी प्रेम और भाईचारा को बढ़ाता है और बिहार की बेटियों का खेल देख कर बहुत खुशी हुई। सरकार राज्य में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर हर संभव प्रयास कर रही है। बहुत जल्द ही खेल को गांव गांव तक पहुंचाने के लिए हर पंचायत में सभी संसाधनों से युक्त स्पोर्ट्स क्लब खोलने की दिशा में काम हो रहा है।

खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने प्रथम बिहार वुमेन कबड्डी लीग के सफल आयोजन पर इसके प्रबंधन ,संचालन और प्रसारण से जुड़े विभिन्न घटकों के सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए उन्हे धन्यवाद दिया कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही इसका सफल आयोजन हो सका है।

कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि श्री सुरेन्द्र मेहता मंत्री खेल विभाग तथा कविता सेल्वाराज को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा सभी खिलाड़ियों से परिचय कराया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.