Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारअन्य Bihar Sub Junior Girls Handball : पटना व सारण की टीम क्वार्टरफाइनल में

Bihar Sub Junior Girls Handball : पटना व सारण की टीम क्वार्टरफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

मनेर (पटना),16 जून। मनेर के शेरपुर स्थित इंदर सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में नौंवी बिहार सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में बिहार के 22 जिला से पहुंची आधी आबादी की टीम से शेरपुर खेल गांव बन गया है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जारी लीग मैच में पटना एवं सारण जिला की टीम ने अपने पूल के सभी मैच जीतकर ग्रुप विनर बन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अत्यधिक गर्मी की वजह से प्रातः कालीन एवं देर संध्या सत्र में मैच कराए जा रहे है। आयोजन समिति खिलाड़ियों के लिए पेयजल सहित मौसमी फल का इंतजाम किया है जिससे गर्मी के प्रभाव से बचा जा सके।

दूसरे दिन के मैच में पटना ने एसओएस बेगूसराय , पूर्णिया, बक्सर, नालंदा को जबकि सारण ने दरभंगा , जहानाबाद, कैमूर, वैशाली को पराजित कर क्वार्टर फाइनल का टिकट लिया। वही नवादा , शेखपुरा, बेगूसराय, पूर्णिया , नालंदा एवम सीवान की टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.