Thursday, June 18, 2026
Home Slider सिंगापुर ओपन बैडमिंटन : मंजूनाथ ने श्रीकांत को हरा किया उलटफेर, सिंधू की कठिन जीत

सिंगापुर ओपन बैडमिंटन : मंजूनाथ ने श्रीकांत को हरा किया उलटफेर, सिंधू की कठिन जीत

by Khel Dhaba
0 comment

भारत के मिथुन मंजूनाथ ने उलटफेर करते हुए बुधवार को यहां हमवतन और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत को हराया जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू भी दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रही।

अप्रैल में ओरलियांस मास्टर्स सुपर 100 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाले मंजूनाथ ने दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत को पहले दौर के मुकाबले में एक घंटे में 21-17 15-21 21-18 से हराया। दुनिया के 77वें नंबर के खिलाड़ी मंजूनाथ अगले दौर में आयरलैंड के एनहाट एनगुएन से भिड़ेंगे।

इससे पहले सिंधू को महिला एकल के पहले दौर में दुनिया की 36वें नंबर की खिलाड़ी बेल्जियम की लियाने टैन को 21-15 21-11 से हराने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू अगले दौर में वियतनाम की थुइ लिन एनगुएन से भिड़ेंगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.