Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट श्यामल सिन्हा अंडर-16 मेंस क्रिकेट : नवादा ने गया को हराया

श्यामल सिन्हा अंडर-16 मेंस क्रिकेट : नवादा ने गया को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शेखपुरा में आयोजित श्यामल सिन्हा अंडर 16 इंटर डिस्टिक क्रिकेट प्रतियोगिता में आज नवादा का मुकाबला गया की टीम से हुआ। जिसमें नवादा के कप्तान अतुल राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया नवादा की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज अमरीश कुमार ने शानदार 60 रन हर्ष ने 22 रन जबकि कप्तान अतुल ने भी 20 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। गेंदबाजी करते हुए गया के कप्तान करन आर्या,अभिषेक एवम यशश्वी ने दो, दो खिलाड़ियों को आउट किया।

173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उनके 7 विकेट महज 40 रन पर आउट हो गए। नवादा के स्पिन गेंदबाज अमन टोनी एवं तेज गेंदबाज उज्जवल के खतरनाक गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 101 रन बनाकर ढेर हो गई।उज्जवल ने अपनी टीम के लिए 4 खिलाड़ियों को आउट किया जबकि अमन ने 3 विकेट लिए। इस तरह से मगध जोन के इस निर्णायक मुकाबले में नवादा ने गया को 72 रनों से हराकर ग्रुप में सबसे ऊपर बनी हुई है ।अब नवादा का आखिरी मैच जहानाबाद से खेला जाना बाकी है ।आज के मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज अमरीश को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई ।नवादा के इस बड़ी जीत पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार में मुरारी उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा सचिव मनीष आनंद कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडे संयुक्त सचिव सुरेश यादव अरुण यादव सुभाष प्रसाद श्यामदेव कुमार दिनेश कुमार मनीष गोविंद कोच आशीष पटेल ने टीम को बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.