Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट Shyamal Sinha Inter District Under-16 Cricket में अनमोल का शतक, पटना बना जोन चैंपियन

Shyamal Sinha Inter District Under-16 Cricket में अनमोल का शतक, पटना बना जोन चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

सोनपुर, 5 जून। अनमोल कुमार (नाबाद 108 रन, 121 गेंद, 12 चौका,1 छक्का) और नीरज कुमार (62 रन, 58 गेंद, 7 चौका) की शानदार बैटिंग के दम पर पटना ने श्यामल सिन्हा अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट Shyamal Sinha Inter District Under-16 Cricket Tournament के पाटलिपुत्र जोन में जीत की हैट्रिक लगाते हुए जोन चैंपियन बना।

स्थानीय रेलवे स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पटना ने अरवल को 25 रन से पराजित किया। अरवल की ओर से पीयूष कुमार विशाल ने 65 रन की पारी खेली।

जीत में पटना के गेंदबाजों का भी योगदान रहा। पटना की ओर से दिव्यांशु ने 3 जबकि प्रियांशु कुमार प्रतीक व पीयूष ने 2-2 विकेट चटकाये।

टॉस पटना ने जीता और बैटिंग करने का फैसला किया। पारी की शुरुआत अनमोल कुमार और रोहित ने किया। दोनों के बीच 37 रन की साझेदारी हुई। रन चुराने के चक्कर में रोहित अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद अयान रितेश सिन्हा ने अनमोल का साथ दिया और पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। पटना को दूसरा झटका अयान रितेश सिन्हा के रूप में लगा। मोहम्मद कैफ ने अयान को उत्सव कुमार के हाथों कैच करवाया। अयान ने 34 गेंद में 2 चौका व 1 छक्का की मदद से 24 रन बनाये। अभी टीम के स्कोर में 15 रन जुड़े थे कि पटना को तीसरा झटका मोहम्मद कैफ ने दिया। पीयूष कुमार मात्र 7 रन बना कर पवेलियन लौटे। इसके बाद नीरज कुमार ने अनमोल कुमार का पूरा साथ दिया और निर्धारित 40 ओवर में पटना का स्कोर 4 विकेट पर 242 रन पहुंचाया।
अनमोल ने 121 गेंद में 12 चौका व 1 छक्का की मदद से 108 रन और नीरज कुमार ने 58 गेंद में 7 चौका की मदद से 62 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 25 रन बनाये।

अरवल की ओर से मोहम्मद कैफ ने 2 और लवकेश ने 1 विकेट चटकाये।

जवाब में अरवल के सलामी बैटरों यश राज और उत्सव कुमार ने अच्छी शुरुआत की। दोनों के बीच 66 रन की साझेदारी हुई। इस जोड़ी को प्रियांशु कुमार प्रतीक ने उत्सव को बोल्ड कर तोड़ा। उत्सव 38 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 33 रन बनाये। इसके बाद अरवल की पारी लड़खड़ा गई। कुछ-कुछ अंतराल पर विकेट गिरते गए। इस लड़खड़ाते पारी को निचले क्रम के बैटर पीयूष कुमार विशाल ने रोक अपनी टीम को जीत दिलाने का पूरा प्रयास किया पर सफल नहीं हो पाये। अरवल की टीम 39.3 ओवर में 217 पर पर ऑल आउट हो गई। पीयूष कुमार विशाल ने 37 गेंद में 9 चौका व 2 छक्का की मदद से 65 रन बनाये। लवकेश ने 12, वैभव राज ने 15, अविनाश कुमार ने 13, रौनक कुमार ने 14 रन बनाये।

पटना के दिव्यांशु ने 3, पीयूष कुमार और प्रियांशु कुमार प्रतीक ने 2-2, कार्तिक पांडेय व रोहित पांडेय ने 1-1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
पटना : 40 ओवर में चार विकेट पर 242 रन, रोहित 15, अनमोल 108, अयान रितेश सिन्हा 24, नीरज कुमार 62, अतिरिक्त 25, मोहम्मद कैफ 2/39, लवकेश 1/31

अरवल : 39.3 ओवर में 217 रन पर ऑल आउट यश राज 41, उत्सव कुमार 33, लवकेश 12, वैभव राज 15, अविनाश 13, पीयूष कुमार विशाल 65, रौनक 14, अतिरिक्त 12,कार्तिक पांडेय 1/37, रोहित पांडेय 1/18, पीयूष कुमार 2/52, प्रियांशु कुमार प्रतीक 2/37, दिव्यांशु 3/31

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.