Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट Shyamal Sinha Inter District Under-16 Cricket : जीत की पटरी पर लौटा भागलपुर

Shyamal Sinha Inter District Under-16 Cricket : जीत की पटरी पर लौटा भागलपुर

by Khel Dhaba
0 comment

जमुई, 5 जून। दो हार के बाद भागलपुर की टीम ने श्यामल सिन्हा अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंगिका ज़ोन में लखीसराय को 5 विकेट से हराया।

स्थानीय श्रीकृष्ण स्टेडियम में खेले गए मैच में लखीसराय ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में आठ विकेट खो कर 194 रन बनाया। नीलेश ने 48, अबीर ने 34 और संजय ने 21 रनों के योगदान दिया। भागलपुर के विराज ने 4, आरव ने 2 जबकि खालिद व आदित्य ने 1-1 विकेट झटके।

194 रनों के पीछा करने उतरी भागलपुर की टीम ने 31.3 ओवर में 5 विकेट खो कर लक्ष्य को हासिल कर लिया। बैटर मोहित राज ने 42, ओम केशव ने 36 और आरव ने 35 रनों के योगदान दिया।

लखीसराय के भास्कर ने 3,और करण ,ऋषभ ने 1-1 विकेट झटके।

इस प्रकार भागलपुर ने 5 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भागलपुर के आरव राज को स्टेट पैनल के अम्पायर दीपक कुमार (खगड़िया) और सचिन कुमार (मुजफ्फरपुर) द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। मैच के दौरान BCL के चेयरमैन संजय कुमार सिंह, सचिव इमरान अख्तर खान, राजेश कुमार, नितेश केशरी, सत्येन्द्र सिंह, प्रकाश भालोटिया, मयंक मेहता, गौरी शंकर पाल, आदित्य सिंह आदि उपास्थि थे। स्कोरर सुमन कुमार और शुभम सिंह जपूत ने निभाई ।

संक्षिप्त स्कोर
लखीसराय : 40 ओवर में 8 विकेट पर 194 अबीर अरोड़ा 34, करण यादव 11, निलेश कुमार 48, आरव सिंह 17, साजन कुमार 21, कार्तिक कौशिक 11, अतिरिक्त 34, आरव राज 2/31, विराज कुमार 4/18, मोहम्मद खालिद 1/23, आदित्य राज 1/18

भागलपुर : 31.3 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन, मोहम्मद शोएब 12, मोहित राज सिंह 42, आरव राज 35,ओम केशव 36, हरेंद्र पांडेय 18, अतिरिक्त 45, करण यादव 1/36, भास्कर आनंद 3/30, रिषभ सिंह राणा 1/39

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.