Thursday, June 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट श्यामल सिन्हा अंडर-16 मेंस क्रिकेट में बक्सर को हरा कैमूर ने चखा जीत का स्वाद

श्यामल सिन्हा अंडर-16 मेंस क्रिकेट में बक्सर को हरा कैमूर ने चखा जीत का स्वाद

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ। बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में श्यामल सिन्हा अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में शाहाबाद जोन के अंतर्गत बुधवार को स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में कैमूर ने प्रतियोगिता के छठवें मैच में बक्सर को 31 रन से हरा कर इस प्रतियोगिता में अपने तीसरे मैच में पहली जीत दर्ज की।

सुबह बक्सर डीसीए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमूर की टीम ने 39.3 ओवरो में सभी विकेट खोकर 189 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। कैमूर की ओर से सर्वाधिक रन अनुज सिंह ने बनाया जिन्होंने मात्र 48 गेंदो का सामना करके 4 चौके की मदद से 41 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान आसिफ अहमद ने 37 गेंद में 2 चौके की मदद से 35 रन, सूर्यांश तिवारी ने 24 गेंदो में 5 चौके के साथ 24 रन, प्रदीप यादव ने 23 गेंद में 5 चौका के मदद से 25 रन, शिवम ने 35 गेंद में 14 और अयान अली ने 43 गेंद में 14 रन का योगदान अपनी टीम को दिया।

बक्सर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अक्षय ने 8 ओवर में 22 रन खर्च करके 5 विकेट झटके। वहीं उनका बखूबी साथ देते हुए कैशर खान ने 5.3 ओवरो में 31 रन देकर 3 विकेट अपनी झोली में बटोरे। इसके अलावा निखिल व आदित्य विक्रम ने 1-1 विकेट हासिल किया।

कैमूर डीसीए के दिये 189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सर की टीम के रवि कुमार ने100 गेंदो में 12 चौको के साथ 86 रन की साहसिक पारी खेली लेकिन बाकी बल्लेबाजों से सहयोग नहीं मिल पाने के वजह से 39.1 ओवरो में जीत से 31 रन दुर पुरी टीम ऑलआउट हो गई ,बक्सर डीसीए की ओर से रवि के अलावा सिर्फ निखिल ने 28 गेंदो में 22 रन और पियुष चौबे ने 11 रन बनाए.कैमूर डीसीए की ओर से सूर्यांश तिवारी ने 6 ओवर में 23 रन खर्च करके 3 विकेट,अनुज सिंह ने 7 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट और आर्यन,आशिफ, शिवम व मयंक ने 1-1 विकेट हासिल किया।मैच मे कैमूर डीसीए के सुर्यांश को उनके शानदार प्रदर्शन (24 रन व 3 विकेट  ) के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. जिन्हे जिला संयोजक संजय श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।

मैच में अंपायरिंग बीसीए पैनल के अंपायर पटना के आशुतोष कुमार व मुजफ्फरपुर के सचिन कुमार ने और स्कोरिंग बीसीए से प्रशिक्षित सौरव कुमार व अनुभव सिंह ने किया। मैच के दौरान काफी संख्या में खेलप्रेमी और क्रिकेट पदाधिकारी उपस्थित रहे,कैमूर डीसीए के उपाध्यक्ष इनोक रॉय दास,पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह प्रेमी,पुर्व सचिव राकेश कुमार, आकाश कुमार,मीडिया प्रभारी अमित सिंहा,संघ के पुर्व पदाधिकारी गोल्डेनअली खिलाड़ी विकास पटेल,अभिमन्यू,निखिल कुमार,नेशाद, मिहिर शेखर,नीरज, गोविंदा मौजूद रहे। गुरुवार को औरंगाबाद डीसीए का मुकाबला बक्सर डीसीए से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.