Monday, June 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट Sheohar District Cricket League : इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब अंतिम चार में पहुंचा

Sheohar District Cricket League : इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब अंतिम चार में पहुंचा

by Khel Dhaba
0 comment

शिवहर। शिवहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग के दूसरे क्वार्टर फाइनल में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने नेशनल क्रिकेट क्लब को 99 रनों से हराया।

आज सुबह जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2022-23 का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच एलेवेन स्टार क्रिकेट क्लब एवं नेशनल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एलेवेन स्टार ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए । टीम की तरफ से अशफाक ने 62, कैप्टन रोहित पटेल ने 35 एवं मतलूब आलम ने 20 रनों की पारी खेली। नेशनल सी सी की तरफ से अरविंद ने 4 विकेट लिया।

178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेशनल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 14.4 ओवर में ऑल आउट हो गई । इस तरह से एलेवेन स्टार ने आज का क्वार्टर फाइनल मैच 99 रनों से जीतकर अगले राउंड में प्रवेश पा लिया । अशफाक अहमद‌ को उनकी शानदार पारी (7 छक्के, 3 चौके, 32 गेंद बनाए 62 रन) आज के मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया। आज के मैच में स्टेट लेवल के अंपायर मनोज कुमार सिंह एवं जिला पैनल के अंपायर प्रिंस सिंह ने अंपायरिंग की।

कल तिसरा क्वार्टर फाइनल मैच राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब एवं रॉयल टाइगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

सचिव नवीन कुमार ने बताया कि नॉक आउट राउंड के सभी मैच रंगीन पोशाक एवं उजली लेदर गेंद से खेले जाएंगे। प्रत्येक मैच में खिलाङियों के साथ दर्शकों के लिए भी खास पुरस्कार रखा गया है। आज मैच के दौरान दर्शकों द्वारा व्हाट्स ऐप पर दिए गए जवाब के लक्की ड्रा के विजेता रौशन बने।

आज के मैच के दौरान बिहार क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष श्री आशुतोष नंदन सिंह, जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव प्रशांत कुमार प्रभाकर, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, अनुविन्द पांडे, दीपक सिंह इत्यादि उपस्थित थे। मैच की ऑनलाइन स्कोरिंग कमलेश एवं पुष्प शेखर द्वारा की गयी। मैच की कमेंट्री अशोक अलबेला और शिवम् द्वारा की गयी।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.