जमुई। जमुई जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत शुक्रवार को खेल गए ग्रुप सी के मुकाबले में शांति देवी क्रिकेट कोचिंग एकेडमी ने एआरआर क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से पराजित किया।

टॉस एआरआर ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। उसकी पूरी टीम 16.1 ओवर में 90 रन बनाकर आल आउट हो गई। अभिषेक ने 12 रन और अजय ने 7 रन बनाए। रंजन ने 25 रन देकर 5 विकेट व विशाल ने 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी शांति देवी सीसीए को भी नियमित अंतराल पर झटके लगते रहे लेकिन आखिरकार उसने 4 विकेट शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। प्रिंस राजपूत ने 35 रन व जॉन ने 18 रन बनाएं। पंकज ने 29 रन देकर 3 विकेट व उज्जवल ने 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
133
previous post