Thursday, June 11, 2026
Home Slider शान-ए-बिहार : इस शख्स को फुटबॉल तो विरासत में मिली पर मुकाम हासिल किया अपनी मेहनत से

शान-ए-बिहार : इस शख्स को फुटबॉल तो विरासत में मिली पर मुकाम हासिल किया अपनी मेहनत से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। खेल समाचारों का वेबपोर्टल आपका अपना खेलढाबा.कॉम ने शान-ए-बिहार के नाम से एक वीडियो शृंखला चला रखा है। इस वीडियो शृंखला में आपको बिहार की वैसी खेल हस्ती के बारे में हम बताते हैं जिन्होंने राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल जगत की क्षितिज पर अपने गांव, जिला, राज्य और देश का नाम रोशन किया है। वीडियो शृंखला की इस कड़ी में आज प्रस्तुत है बिहार के स्टार फुटबॉलर संजीव कुमार सिंह के बारे में जिन्हें यह खेल विरासत में जरूर मिली पर सफलता की सीढ़ियां इन्होंने अपनी मेहनत से चढ़ीं। फुटबॉल की वारिकियां इन्होंने अपने पिता रवींद्र प्रसाद सिंह से सीखी। अपने खेल से लोगों को प्रभावित करते हुए आगे बढ़ते चले गए। बिहार के अलावा ईस्ट बंगाल की ओर से भी खेला। चोट ने इनके कैरियर में यदा-कदा ब्रेक जरूर लगाया पर वे हारे नहीं और आगे बढ़ते चले गए। आज कल वे फुटबॉल तो खेलते ही हैं और इस खेल को आगे बढ़ाने में भी तन-मन-धन से लगे रहते हैं। फुटबॉल के अलावा बैडमिंटन में इनका जलवा है। तो आइए जानते हैं अपने बिहार और एसबीआई बिहार सर्किल की शान फुटबॉलर संजीव कुमार सिंह के बारे में ढेर सारी बातें इस वीडियो के माध्यम से-

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.