Thursday, June 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट Ruban Cup Arwal Cricket League में शहीद सीसी ने कृष्णा क्लब को 34 रनों से हराया

Ruban Cup Arwal Cricket League में शहीद सीसी ने कृष्णा क्लब को 34 रनों से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रही रुबन कप अरवल जिला क्रिकेट लीग में सोमवार को हुए मुकाबले में शहीद क्रिकेट क्लब ने कृष्णा स्पोर्ट्स को 34 रनों से पराजित कर दिया।

आज सुबह शहीद के कप्तान अनुराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और युवा बल्लेबाज प्रियांशु के शानदार अर्धशतक का बदौलत टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 183 रन बना डाले।

प्रियांशु ने 56, बंटी ने 29, धीरज ने 27, अभिषेक ने 21 तथा गौरव ने 20 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 17 रन बने। गेंदबाजी में अविनाश ने 3, आशुतोष ने 2, अमृतोष एवं राहुल ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

जबाब में खेलने उतरी कृष्णा की पूरी टीम 149 रन बनाकर आउट हो गयी। कृष्णा की ओर से सलामी बल्लेबाज कुणाल ने नाबाद 71 रनों के स्कोर खड़ा किया। इसके अलावा मोहित ने 11 रन बनाए।

अतिरिक्त के रूप में 41 रन बनाए। गेंदबाजी में आज़ाद ने 3, अभिषेक ने 2, धीरज, राहुल एवं सनी ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

आज के मैच में अभिमन्यु कुमार तथा जीतू कुमार ने अंपायर तथा राम कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल शांतिपुरम स्पोर्ट्स क्लब बनाम सूर्यपुर एकादश के बीच मैच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.