Saturday, June 13, 2026
Home Latest शाहबाज नदीम ने कहा-अश्विन & जडेजा जैसे श्रेष्ठ स्पिनरों से सीख रहा हूं

शाहबाज नदीम ने कहा-अश्विन & जडेजा जैसे श्रेष्ठ स्पिनरों से सीख रहा हूं

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। शहर के जेएससीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट से अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले भारतीय लेफ्ट आर्म स्पिनर शहबाज नदीम ने कहा है कि वह रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों से काफी कुछ सीख रहे हैं। नदीम ने मैच के तीसरे दिन सोमवार को 22 रन देकर दो विकेट हासिल किया। उन्होंने कहा कि वह शुरुआत में थोड़े नर्वस थे, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता गया, उन्होंने खुद पर काबू पा लिया।


तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर नदीम ने कहा, अच्छा लगता है कि मैंने घरेलू क्रिकेट में जो भी मेहनत की थी, उसका मुझे फल मिल गया है। घर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने से मैं बहुत खुश हूं। एक क्रिकेटर के लिए टेस्ट कैप का अलग ही महत्व है, खासकर घर में। यहां पर कुछ भावनाएं थीं लेकिन मैंने अपना ध्यान मैच पर दिया। मैं पहली तीन गेंदों पर नर्वस था, लेकिन चौथी गेंद से सबकुछ सामान्य महसूस करने लगा।

नदीम ने साथ ही कहा कि अश्विन और जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने से उनके खेल में काफी सुधार हुआ है और उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है।
उन्होंने कहा, सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलना हमेशा से अच्छा लगता है। वे (अश्विन और जडेजा) अपने अनुभव मेरे साथ बांटते हैं। वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं और उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.