Monday, June 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी : अपने पहले मैच में मध्यप्रदेश से हारा बिहार

सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी : अपने पहले मैच में मध्यप्रदेश से हारा बिहार

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी के अपने पहले मैच में बिहार की टीम मध्यप्रदेश से सात विकेट से हार गई है। कल दूसरे मुकाबले में बिहार की भिड़ंत रेलवे से होगी।

गुवाहाटी के अमीनगांव क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे इस मुकाबले में टॉस मध्यप्रदेश ने जीता और बिहार को बैटिंग का न्योता दिया।

बिहार ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 91 रन बनाये। बिहार की ओर से निक्की कुमारी ने 4,प्रीति ने 28, कप्तान अपूर्वा कुमारी ने 12, विशालाक्षी ने 12,कोमल पी कुमारी ने 15,प्रगति सिंह ने 1, अपूर्वा ने 3, प्रीति प्रिया ने 3, रचना सिंह ने नाबाद 9 रन बनाये। अतिरिक्त से 4 रन बने।

मध्यप्रदेश की ओर से पूनम सोनी ने 7 रन देकर 3, एम गवाडे ने 22 रन देकर 1,अनुष्का शर्मा ने 13 रन देकर 1, सलोनी डोंगेरे ने 12 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में मध्यप्रदेश ने खराब शुरुआत के बाद अनुष्का शर्मा के नाबाद 32,तमन्ना निगम के 26 और प्रीति यादव के नाबाद 30 रन की मदद से 17.1 ओवर में तीन विकेट पर 95 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

बिहार की ओर से अपूर्वा ने 11 रन देकर 1, प्रीति प्रिया ने 16 रन देकर 1 और प्रीति कुमारी ने 19 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.