Sunday, June 7, 2026
Home Slider पटना जिला क्रिकेट संघ का सेलेक्शन ट्रायल शुरू, दो दिन चलेगा Under-16 Boys का सेलेक्शन ट्रायल

पटना जिला क्रिकेट संघ का सेलेक्शन ट्रायल शुरू, दो दिन चलेगा Under-16 Boys का सेलेक्शन ट्रायल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सत्र 2021-22 में होने वाली चयन प्रक्रिया व अन्य में हिस्सा लेने वाली पटना जिला क्रिकेट टीम के गठन के लिए सेलेक्शन प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो गई है। ट्रायल के पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा और संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह मौजूद थे।

16 और 17 अगस्त को बालक अंडर 16 का सेलेक्शन ट्रायल चलेगा। प्रक्रिया के सेलेक्शन कमेटी का भी गठन कर दिया गया है। पुरुष जूनियर (अंडर-16 और अंडर-19) की सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैच नागेद्र रस्तोगी हैं जबकि इस कमेटी में सदस्य के रूप में राजीव रंजन, धनंजय कुमार, राजेश राणा, ओमप्रकाश हैं।

सीनियर पुरुष सेलेक्शन कमेटी (अंडर-25 से ऊपर) के सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन सुनील सिंह हैं। इस कमेटी में सदस्य के रूप में अनंत प्रकाश, आशीष घोषाल, राजीव प्रसाद और संजय कुमार (पिंटू) हैं।

महिला सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन शिखा सोनिया हैं। इसमें सदस्य के रूप में शशिभूषण, आलोक सिन्हा, अविनाश कुमार (बच्चा जी) और सत्य प्रकाश हैं।
महिला वर्ग के हर कैटेगरी का सेलेक्शन ट्रायल 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जायेगा। 18 और 19 अगस्त को बालक (पुरुष) अंडर-19 का सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया जायेगा। सेलेक्शन प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

पुरुष अंडर-25 का सेलेक्शन ट्रायल 22 व 23 अगस्त को आयोजित की जायेगी। सेलेक्शन प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सीनियर पुरुष वर्ग का सेलेक्शन ट्रायल 25 और 26 अगस्त को आयोजित किया जायेगा। सेलेक्शन प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

उन्होंने बताया कि सत्र 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 में बीसीसीआई के घरेलू मैचों में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले बीसीसीआई से निबंधित खिलाड़ियों को अपने कागजात के साथ ट्रायल के दिन रिपोर्ट करना होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.