मैड्रिड। सत्रह साल में पहली बार दिग्गज लियोनेल मेस्सी के बिना सत्र का आगाज करते हुए बार्सीलोना ने ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में रीयाल सोसिदाद को 4-2 से हराया।
मैच के दौरान हालांकि बार्सीलोना के प्रशंसक मेस्सी के नाम का नारा लगा रहे थे। खेल के 10वें मिनट में दर्शकों का शोर सबसे ज्यादा था, यह इस बात का संकेत था कि मेस्सी बार्सीलोना के लिए 10 नंबर की जर्सी पहनते थे। बड़ी संख्या में दर्शक यहां मेस्सी के नाम की जर्सी के साथ पहुंचे थे जबकि कुछ बैनर पर संदेश लिख कर उन्हें सम्मान दे रहे थे।
बार्सीलोना के लिए मार्टिन ब्रैथवेट ने दो जबकि गेरार्ड पिक और सर्जियो रोबर्टो ने एक-एक गोल किये।
सोसिदाद के लिए जूलेन लोबेटे और मिखेल ओयार्जाबल ने गोल दागे। लीग के अन्य मुकाबलों में गत चैम्पियन एटलेटिको मैड्रिड ने सेल्टा विगो पर 2-1 जबकि सेविल्ला ने रायो वालेकाने को 3-0 से शिकस्त दी।


- बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के समर कैम्प का हुआ शानदार आगाज
- 11 वीं बिहार सब जूनियर बालिका हैंडबॉल 18 जून से सासाराम रोहतास में
- बीसीए सीनियर एंड अंडर-23 वीमेंस टी20 ट्रॉफी में याशिता का शतक
- बीसीए वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी में टीम सी, एफ और बी जीता
- India vs Afghanistan Test Match : सुथार का चमत्कार, भारत की बंपर जीत