पटना। बिहार क्रिकेट संघ के टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला संघ से अनुशंसित महिला खिलाड़ियों का पटना में दो दिवसीय ट्रायल कराने को लेकर बैठक में लिए गए निर्णय और ट्रायल संबंधित तैयार सभी रूपरेखा को बीसीए कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के पास प्रस्तुत कर दी है।
संजय सिंह की कमेटी द्वारा ओपन ट्रायल को लेकर तैयार रूपरेखा में जिला से अनुशंसित महिला खिलाड़ियों को ही इस ट्रायल में शामिल किए जाने की अनुमति प्रदान होगी।
23 अगस्त को पटना, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, गया, नवादा, नालंदा और शेखपुरा जिला संघ से अनुशंसित महिला खिलाड़ी हीं इस ट्रायल का हिस्सा होंगे।

24 अगस्त को औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर, रोहतास, भोजपुर, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका, लखीसराय, वैशाली,अरवल, जहानाबाद, सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिला संघ से अनुशंसित महिला खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेंगे।
दो दिवसीय ट्रायल का आयोजन राजधानी पटना के राजेंद्र नगर के शाखा मैदान में आयोजित की जाएगी।

इस ट्रायल में भाग लेने वाली उपरोक्त जिला संघ से संबंधित सभी महिला खिलाड़ियों को अपने जिला संघ के पदाधिकारियों से अनुशंसित पत्र साथ लाना अतिआवश्यक है अन्यथा ट्रायल में सम्मिलित होने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।
उपरोक्त विषयों की विस्तृत जानकारी बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने दी।
- नजर न लग जाए’, इसलिए मैदान नहीं पहुंचे मानव सुथार के पिता
- India vs Afghanistan Test Match: अफगानिस्तान पर भारत की मजबूत पकड़
- जमशेदपुर में आयोजित हुई खेलो इंडिया अस्मिता साइकलिंग सिटी लीग
- विश्व साइकिल दिवस पर पटना में आम से लेकर खास ने चलाई साइकिल
- वैभव सूर्यवंशी : एक हीरा, कई सवाल: सितारा उगा है, व्यवस्था कब जागेगी?