Thursday, June 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार अंडर-19 50-Balls क्रिकेट टीम का सेलेक्शन ट्रायल 6 जून को

बिहार अंडर-19 50-Balls क्रिकेट टीम का सेलेक्शन ट्रायल 6 जून को

भुवनेश्वर में होगी इसकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 2 जून। अगर आप क्रिकेट खेलते हैं तो क्रिकेट के इस फॉरमेट में भी अपने आपको आजमा सकते हैं। इस फॉरमेट का नाम है 50 बॉल्स क्रिकेट। इस फॉरमेट के लिए बिहार टीम का सेलेक्शन ट्रायल आगामी 6 जून को सदीसोपुर स्थित डीएल सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी 50 बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव पिंटू कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें से सेलेक्ट बिहार टीम आगामी 10 से 14 जुलाई तक भुवनेश्वर के सीवी रमन ग्लोबल यूनिवर्सिटी के ग्राउंड आयोजित होने वाली तीसरी यूथ अंडर-19 50-बॉल्स क्रिकेट नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र की ऑरिजिनल और फोटो कॉपी के साथ-साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आना होगा। विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8102771993 पर संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.