Thursday, June 18, 2026
Home बिहारकबड्डी बिहार Beach Kabaddi टीम घोषित, शांतनु व नंदनी को कमान

बिहार Beach Kabaddi टीम घोषित, शांतनु व नंदनी को कमान

आंध्रप्रदेश में आयोजित है इसकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 2 जून। आगामी 5 से 8 जून तक आंध्रप्रदेश के मछलीपत्तनम् के मंगिनापुडी बीच पर आयोजित होने वाली 12वीं बीच नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए महिला व पुरुष बिहार टीम की घोषणा कर दी है।

पुरुष टीम की कमान मुंगेर के शांतनु सिंह जबकि महिला टीम की कमान कटिहार की नंदनी कुमारी को सौंपी गई है। यह जानकारी बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष अपूर्व सुकांत और सचिव विपुल कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से दी।

बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह, सीईओ अवधेश कुमार सिंह समेत संघ के पदाधिकारियों ने टीम को जीत की शुभकामनाएं दी है। टीम इस प्रकार है- पुरुष वर्ग : शांतनु सिंह (कप्तान, मुंगेर), विक्की कुमारी (बेगूसराय), अमन कुमार ‌(लखीसराय), अवनीश कुमार (औरंगाबाद), राहुल कुमार (अररिया), मोहम्मद आफताब (कटिहार), कोच-आनंद सिंह, मैनेजर-सुभाष कुमार।

महिला वर्ग : नंदनी सिंह (कप्तान, कटिहार), रिंशी कुमारी (बेगूसराय), प्रिया कुमारी (भोजपुर), पूर्णिमा प्रियदर्शनी (वैशाली), आंचल कुमारी (सहरसा), नुजहत बानो (सहरसा)। कोच-सुनील कुमार, मैनेजर-अमिता सिंह।  

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.