Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट कोचिंग कैंप के लिए 30 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का हुआ सेलेक्शन

कोचिंग कैंप के लिए 30 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का हुआ सेलेक्शन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। मुजफ्फरपुर के केसोपुर सकरा धोई में आयोजित सीनियर वीमेंस फुटबॉल टीम के सेलेक्शन ट्रायल में 75 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह सेलेक्शन ट्रायल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम के लिए आयोजित किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने बताया कि इनमें 30 खिलाड़ियों का सेलेक्शन कोचिंग कैंप के लिए किया गया। सेलेक्शन पिंकी कुमारी, संजीव कुमार, विनोद राय, तरुण प्रकाश और असगर हुसैन ने किया।

कोचिंग कैंप मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस स्टेडियम में 20 अगस्त से आयोजित किया जायेगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन दस दिसंबर से अरुणाचल प्रदेश में किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.