Sunday, May 31, 2026
Home बिहारअन्य DPS Patna East में हुई स्कूली तैराकी प्रतियोगिता

DPS Patna East में हुई स्कूली तैराकी प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 27 जुलाई। दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट के प्रांगण में 27 जुलाई यानी शनिवार को अंतर विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पटना के 11 प्रसिद्ध विद्यालयों ने अपनी सहभागिता दिखाई व 146 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

बालक 25 मीटर फ़्रीस्टाइल में प्रथम पुरस्कार से संत जेवियर हाई स्कूल के रेहान ईमान नवाजे गए। द्वितीय पुरस्कार संत जेवियर हाई स्कूल के श्रेष्ठ भारद्वाज और तृतीय पुरस्कार लिट्रा वैली स्कूल के जयंत कुमार सिंह को दिया गया। वहीं 25 मीटर बैकस्ट्रोक में प्रथम पुरस्कार जयंत कुमार सिंह, 25 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रथम पुरस्कार दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट के आरव भूषण को प्राप्त हुआ है।

जूनियर बालक वर्ग में प्रथम पुरस्कार दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना जबकि द्वितीय पुरस्कार संत जेवियर हाई स्कूल तथा तृतीय पुरस्कार लिट्रा वैली स्कूल को प्राप्त हुआ है। बालिकाओं की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार ईशानवी, द्वितीय पुरस्कार आदिती सिंह व तृतीय पुरस्कार तिया सिंह को दिया गया। सभी विजेताओं को दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट के प्रधानाचार्य डॉ.राकेश अल्फ्रेड पुरस्कृत किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.