Thursday, June 11, 2026
Home Slider मुजफ्फरपुर क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर की शानदार जीत

मुजफ्फरपुर क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर ने बिहार स्टेट T-20 क्रिकेट एकेडमी ब्लू को 5 विकेट से हराया।

बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 8 विकेट खोकर 121 रन बनाए जिसमें आर्यन सिंह ने शानदार पांच चौकों की मदद से 50 रन बनाएं वही सिद्धार्थ ने उन्हें एवं मणि भूषण ने नाबाद 13 रन बनाए।

गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर की तरफ से गौरव ने 2, समीर ने 2,अभिनव, अभिषेक और सौरभ सिंह ने एक-एक विकेट प्राप्त किए।

जवाब में खेलने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर की टीम ने 16 ओवर में ही 5 विकेट के नुक़सान पर जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर की तरफ से शिव यादव ने 41, रणवीर ने 30, सौरव ने 15, सत्यम ने 12 रन बनाए। वही मुकेश ने नाबाद 8 एवं समीर शर्मा ने नाबाद 1 रन बनाए।

बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी ब्लू के तरफ से आर्यन सिंह ने एक, आशुतोष यादव ने तीन एवं आशुतोष राज ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त किया।

आज का मैन ऑफ द मैच स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर के शिव यादव को दिया गया।

मैच के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त सनी वर्मा एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अकबर थे।

कल का मैच फ्रेंड्स इलेवन बनाम क्लासिक क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.