Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में संत जोसेफ और आचार्य सुदर्शन स्कूल विजयी

स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में संत जोसेफ और आचार्य सुदर्शन स्कूल विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित नौवीन इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन खेले गए मैच में संत जोसेफ और आचार्य सुदर्शन स्कूल जीते।

भारती पब्लिक स्कूल ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। संत जोसेफ ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में छह विकेट खोकर 103 रन बनाये। प्रियांशु ने 54 रन बनाये। जवाब में भारती पब्लिक स्कूल की टीम मात्र 78 रनों पर ऑल आउट हो कर मैच को गंवा दिया। प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरे मैच में आचार्य सुदर्शन के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। शिशु विकास विद्यालय ने बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाये। जवाब में आचार्य सुदर्शन विद्यापीठ की टीम ने 14 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। अंकित ने चार विकेट चटकाये। अंकित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के अंपायर राहुल झा और साहब अली थे जबकि स्कोरर रामाशंकर थे।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार, उपाध्यक्ष संजय सिंह, श्याम किशोर, पंकज कुमार सिंह, विवेक मिश्रा और सचिव ज्ञान प्रकाश मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.