Saturday, June 6, 2026
Home राष्ट्रीयफुटबॉल सैफ अंडर 20 फुटबॉल : मालदीव को हराकर भारत फाइनल में

सैफ अंडर 20 फुटबॉल : मालदीव को हराकर भारत फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

भुवनेश्वर। गत चैंपियन भारत ने 10 खिलाड़ी रह जाने के बावजूद मालदीव को अपने आखिरी लीग मैच में मंगलवार को 1-0 से हराकर सैफ अंडर 20 फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका पांच अगस्त को बांग्लादेश से मुकाबला होगा।
इस जीत के बाद भारत के नौ अंक रहे। स्थानापन्न खिलाड़ी गुरकीरत सिंह ने 89वें मिनट में बॉक्स के अंदर से मैच विजयी गोल दागा। बांग्लादेश ने इससे पहले नेपाल से 1-1 का ड्रा खेला था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.