Saturday, June 6, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया

तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, ऋषभ पंत ने भी 26 गेंद में 33 रन की शानदार पारी खेली।

इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 टी-20 मुकाबलों में जीत दर्ज कर ली है। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 टी-20 मैच खेले हैं और 15 मैच जीते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.