Saturday, June 6, 2026
Home Latest वृद्धाश्रम में सचिन तेंदुलकर ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

वृद्धाश्रम में सचिन तेंदुलकर ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर यहां बांद्रा स्थित सेंट एंथोनी वृद्धाश्रम में पहुंचे। ट्विटर पर शेयर किए गए 45 सेकेंड के वीडियो में तेंदुलकर को वृद्ध महिलाओं के साथ कैरम खेलते और हंसी-मजाक करते हुए देखा जा सकता है।

तेंदुलकर ने ट्वीट किया, “सेंट एंथोनी वृद्धाश्रम में इन बेहतरीन महिलाओं के साथ समय बिताया। उनका प्यार पाकर धन्य महसूस किया। कैरम के लिए वे सभी बहुत उत्सहित थी।

उन्होंने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा है, खेल और फिटनेस हर किसी के लिए है।”

इस बीच शीर्ष महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने भी एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्हें समुद्र किनारे अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है।

इससे पहले, मोदी ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में एक देशव्यापी फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ किया और स्वास्थ्य एवं बेहतर जिंदगी के प्रति लोगों से और अधिक जागरूक होने का आग्रह किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.