Friday, June 12, 2026
Home बिहारअन्य रग्बी प्लेयर स्वीटी कुमारी ने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात

रग्बी प्लेयर स्वीटी कुमारी ने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। वल्र्ड रग्बी द्वारा इंटरनेशनल यंग प्लेयर ऑफ द ईयर-2019 घोषित बिहार की रग्बी प्लेयर स्वीटी कुमारी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस मौके पर नीतीश कुमार ने स्वीटी कुमारी को उनकी अबतक की उपलब्धियों पर बधाई दी और आगे के लिए शुभकामना दी। उन्होंने स्वीटी कुमारी को आश्वस्त किया सरकार आपको आगे बढ़ने में हरसंभव मदद करेगी। साथ ही उन्होंने बिहार में अन्य खेलों की तरह रग्बी खेल के भी एकलव्य सेंटर खोलने का आश्वसन दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, स्वीटी कुमारी के पिता दिलीप चौधरी और रग्बी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव पंकज कुमार ज्योति मौजूद थे।

गौरतलब है कि इस वर्ष इंटरनेशनल यंग प्लेयर ऑफ द ईयर-2019 घोषित स्वीटी कुमारी को एशियन यूथ व सीनियर रग्बी चैंपियनशिप में बेस्ट प्लेयर का खिताब मिल चुका है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2019 में खेल सम्मान समारोह में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.