36 C
Patna
Friday, April 26, 2024

आर के राय मेमोरियल महिला हॉकी प्रतियोगिता पटना में कल से

पटना। आर के रॉय फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित आर के रॉय मेमोरियल फ्रेंडली हॉकी मैच (बालिका) का उद्घाटन स्थानीय बी एस ए पी-5 के हॉकी मैदान में खेला जाएगा।

आर के रॉय फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित आर के रॉय मेमोरियल फ्रेंडली बालिका हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय बी एस ए पी 5 के हॉकी मैदान में शनिवार को शाम चार बजे होगा जबकि पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को शाम चार बजे होगा।

इस बात की जानकारी देते हुए अकादमी के संरक्षक सह अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अजितेश राय ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बिहार खेल विकास प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्र शंकरण (भा पु से), बी एस ए पी-5 की समादेष्टा धुरत सायली सावलाराम (भा पु से) होंगी। जबकि आशुतोष कुमार सिन्हा (विलग्रो) एवं राहुल सिंह (अंशुल होम्स) विशेष अतिथि होंगे।

बिहार विशेषकर पटना में हॉकी उत्थान और उसे लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है।
अकादमी के उपाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि राउंड रोबिन लीग के आधार पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में मेजबान आर के राय हॉकी अकादमी (महिला) के साथ बक्सर महिला हॉकी टीम, एकलव्य बालिका हॉकी केंद्र, पूर्णिया एवं एकलव्य बालिका हॉकी केंद्र, पटना की टीमें भाग लेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights