Saturday, June 13, 2026
Home Slider आरके मेमोरियल हॉकी : आर्मी ब्वॉयज, पटना एचए, आरके फाउंडेशन और भोजपुर सेमीफाइनल में

आरके मेमोरियल हॉकी : आर्मी ब्वॉयज, पटना एचए, आरके फाउंडेशन और भोजपुर सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। द्वितीय आर के रॉय मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल और पारितोषिक वितरण खेल होगा। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पद्मश्री धनराज पिल्ले मुख्य अतिथि, भारतीय हॉकी टीम मुख्य प्रशिक्षक द्रोणाचार्य से सम्मानित हरेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि होंगें। जबकि अंशुल होम्स के राहुल सिंह सम्मानित अतिथि होंगे। इस बात की जानकारी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सह आयोजन सचिव अजितेश राय ने दी।

आज खेले गये क्वार्टर फाइनल में आर्मी बॉयज ने गुरुकुल वैशाली को 9-0 से, आर के फाउंडेशन ने पटना को 5-2 से, पाटलिपुत्रा हॉकी अकादमी ने भोजपुर को 5-1 से और पटना हॉकी अकादमी ने खगड़िया को 6-2 से हराया।

इसके पूर्व खेले गए लीग मैच में आर्मी बॉयज, दानापुर ने आर के रॉय फाउंडेशन को 5-0 से, पटना हॉकी अकादमी ने भोजपुर को 9-3 से और पटना ने गुरूकुल, वैशाली को 12-2 से हराया। जबकी पाटलिपुत्रा हॉकी अकादमी और खगड़िया के बीच मैच 4-4 से बराबरी पर रहा। आज के मैच में शिवेंदु, रविश ,संचित होरो, रोशन, रत्नेश और ने शानदार खेल का प्रदशर्न किया।
कल सुबह के सत्र में पहला सेमीफाइनल आर्मी बॉयज और पटना हॉकी अकादमी के बीच जबकि दूसरा सेमीफाइनल आर के राय फाउंडेशन और भोजपुर के बीच खेला जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के निदेशक योगेश कुमार बताया कि दोपहर 2:00 बजे से फाइनल मैच खेला जाएगा। फाइनल के पूर्व पद्मश्री धनराज पिल्ले (पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान) और द्रोणाचार्य से सम्मानित हरेन्द्र सिंह (पूर्व भारतीय हॉकी मुख्य प्रशिक्षक) के बीच प्रदर्शनी मैच खेला जाएगा।

बिहार में खेल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिये वरीय खेल पत्रकार ज्ञानेंद्र नाथ और दीपक पांडेय को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

मैच के पूर्व के के राय (पुलिस उपाधीक्षक), अशोक प्रसाद, संजय सिंह (जिला खेल पदाधिकारी), हॉकी प्रशिक्षक संजय तिवारी और तोशियाज के सचिव सौरभ कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.