Saturday, June 13, 2026
Home Slider गया क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार क्लब जीता

गया क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार क्लब जीता

by Khel Dhaba
0 comment

गया। खेल परिसर गया कॉलेज गया के मैदान पर विष्णु सिंह गया जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग का पांचवां मैच में राइजिंग स्टार ने युवराज क्रिकेट अकादमी को 29 रनो से पराजित किया। टॉस जीत कर पहले बलेबाजी करते हुए राइज़िंग स्टार ने 31 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रनो का स्कोर खड़ा किया। शकीर रहमान ने 21, आलोक ने 18 रनो का योगदान दिया। परवीन प्रकाश ने 9 ओवर में 22 रन देकर 6 विकेट लिये। आनन्द ने 3 विकेट प्राप्त किये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए युवराज क्रिकेट अकादमी ने 14.4 ओवर में सारे विकेट खोकर 72 रन ही बना पाए। शुभम राज ने 16 रन, शशी हेन्रीक्स ने 11 रन ओर सनी ने 11 रनो का योगदान दिया। अबुजर पठान ने 3, रोहित त्रिपाठी ने 2 और शाने अली ने 2 विकेट प्राप्त किये। इस अवसर पर प्रेसीडेंट संजय कुमार सिंह, सचिव पुलस्कर सिंह,मुकेश कुमार सिन्हा,प्रियंकर कुमार, अशोक,रविकांत विमल,असद, विनय और मीडिया प्रभारी आयुष सिंह मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.