42 C
Patna
Saturday, April 20, 2024

मुकाबले के बाद उदीयमान पहलवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत

पुणे। अपने प्रतिद्वंद्वी को एक मुकाबले में हराने के कुछ घंटे बाद ही महाराष्ट्र के कोल्हापूर में 22 वर्ष के एक पहलवान ने दिल का दौरा पड़ने से दम तोड़ दिया।

मारूति सुरवासे पिछले कुछ महीने से राष्ट्रकुल कुश्ती संकुल अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे थे। वह सोलापूर जिले के पंढरपूर के रहने वाले थे।

अकादमी के संचालक राम सारंग ने कहा कि कोल्हापूर जिले में दशहरे से पहले एक कुश्ती स्पर्धा का आयोजन किया गया था। सुरवासे ने एक वर्ग में जीत दर्ज की और दूसरे पहलवानों के साथ अकादमी लौट रहा था। उसे रात को छाती में दर्द हुआ। उन्होंने कहा कि एक साथी पहलवान सुरवासे को मोटरसाइकिल पर बिठाकर दवाई लेने गया लेकिन सुरवासे गिर गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights