Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट Saran Players Cricket League में राइजिंग स्टार और बीपीसीए विजयी

Saran Players Cricket League में राइजिंग स्टार और बीपीसीए विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

छपरा, 21 नवंबर। स्थानीय राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में चल रही सारण प्लेयर्स क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैचों का उद्घाटन मुख्य अतिथि छपरा नगर निगम की पूर्व मेयर श्रीमती सुनिता देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

पहला मैच देव राइजिंग स्टार बनाम परसा वारियर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी परसा वारियर्स इलेवन की टीम महज 21 रनों पर सिमट गई। डीजे ने 5, सुजल ने 3 रन बनाए। देव राइजिंग स्टार की तरफ से अनीश ने 2, प्रशान्त ने 2, रवि ने 2 विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी देव राइजिंग स्टार ने 1.2 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमें इमरान नजीर ने 15, अकुंश राज ने 8 रन बनाए। देव राइजिंग स्टार ने परसा वारियर्स को 10 विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनीश सिंह को दिया गया।

दूसरा मैच बीपीसीए बनाम तेजस्वी स्टार के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम बीपीसीए 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बनाए। शलोक ने 43, अरुणेश ने 39, समीर ने 20 रन बनाए। तेजस्वी स्टार की तरफ से मयंक ने 3, एजाज ने 2 विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी तेजस्वी स्टार की टीम 14.5 ओवर में 87 रनों पर सिमट गई। अनुभव ने 37, हसरत ने 11 रन बनाए। बीपीसीए की तरफ से शलोक ने 3, इंद्रजीत ने 2, विकास ने 2, आकाश ने 2 विकेट लिये। यह मैच टीम बीपीसीए ने तेजस्वी स्टार को 60 रनो से हराया। मैन ऑफ द मैच श्लोक को दिया गया। कल का मैच देव राइजिंग स्टार बनाम टीम बीपीसीए के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ संजीव सिंह, आयोजन समिति के सचिव विपिन कुमार सिंह, आयोजन समिति के संयोजक राजेश राय, सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष श्रीमती इन्दु कुमारी, सारण जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह, सुनील कुमार सिंह, कैशर अनवर, मनोज कुमार, राजेश कुमार, आलोक राज मौजूद थे। मैच के वेद प्रकाश और सुनील कुमार थे। इसकी जानकारी चन्दन शर्मा ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.