Saturday, June 6, 2026
Home Slider रियाल मैड्रिड ने एक और जीत से दावेदारी बरकरार रखी

रियाल मैड्रिड ने एक और जीत से दावेदारी बरकरार रखी

by Khel Dhaba
0 comment

मैड्रिड। रियाल मैड्रिड ने कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद वेलेंसिया को 2-0 से हरा स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में खिताब की अपनी दावेदारी बरकरार रखी।

रियाल मैड्रिड ने अपनी अच्छी फार्म जारी रखी लेकिन उसके एक और खिलाड़ी दानी कार्वाजाल इस मैच के दौरान चोटिल हो गये। वह इससे पहले भी चोट के कारण सात मैचों से बाहर रहे थे।

रियाल मैड्रिड के कम से कम 10 खिलाड़ी हाल के मैचों में उपलब्ध नहीं रहे। इनमें कप्तान सर्जिया रामोस और प्लेमेकर एडेन हेजार्ड भी शामिल हैं।

लेकिन इसके बावजूद जिनेदिन जिदान की कोचिंग वाली टीम ने करीम बेंजेमा और टोनी क्रूस के पहले हाफ में किये गये गोल से अपना विजय अभियान जारी रखा।

इस जीत से रियाल मैड्रिड के 23 मैचों में 49 अंक हो गये हैं। अब वह शीर्ष पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड (21 मैचों में 54 अंक) से पांच अंक पीछे और बार्सिलोना (22 मैचों में 46) से तीन अंक आगे हो गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.