Tuesday, May 26, 2026
Home Slider अंशुल क्रिकेट एकेडमी के जगदेव पथ ब्रांच में रजिस्ट्रेशन शुरू, पांच नवंबर तक विशेष छूट

अंशुल क्रिकेट एकेडमी के जगदेव पथ ब्रांच में रजिस्ट्रेशन शुरू, पांच नवंबर तक विशेष छूट

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के क्रिकेटरों के लिए खुशखबरी है। खिलाड़ियों और अभिभावकों की डिमांड पर अंशुल क्रिकेट एकेडमी का दूसरा ब्रांच जगदेव पथ में चालू हो चुका है और इसमें रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया गया है।

इस संबंध में अंशुल क्रिकेट एकेडमी के निदेशक राहुल सिंह ने बताया कि खिलाड़ी और अभिभावकों की डिमांड थी कि आप अपनी एकेडमी का दूसरा ब्रांच राजधानी में खोलिए। खिलाड़ियों को नेउरा वाले ब्रांच में जाने में दिक्कत है और बहुत सारे खिलाड़ी बेहतर ट्रेनिंग से वंचित हो जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एकेडमी अत्याधुनिक क्रिकेट की सारी सुविधाओं से लैस होगी। फिलहाल सीमेंटेड विकेट बन चुका है और जल्द ही टर्फ विकेट बन कर तैयार हो जायेगा।
उन्होंने कहा कि बिहार में क्रिकेट ने रफ्तार पकड़ ली है। यहां के खिलाड़ियों को अब बेहतर ट्रेनिंग की आवश्यकता है। अंशुल क्रिकेट एकेडमी यहां के क्रिकेटरों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दृढ़संकल्प है। हम अपनी एकेडमी में न केवल ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध कराते हैं बल्कि उन्हें मैच की सुविधा देते हैं। हमारे यहां दिन-रात कभी प्रैक्टिस कर सकते हैं। साथ ही बीच-बीच में दिग्गजों से स्पेशल ट्रेनिंग और मोटिवेशनल प्रोग्राम भी चलाया जाता है।

एकेडमी के मैनेजर संदेश कुमार ने बताया कि इस एकेडमी में रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। खिलाड़ियों को फेस्टिवल ऑफर दिया जा रहा है। पांच नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले खिलाड़ियों को एक हजार रुपए की छूट दी जायेगी। रजिस्ट्रेशन सुबह 9.30 बजे से 6 बजे तक होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights