Tuesday, May 26, 2026
Home Latest शाकिब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा बीसीबी

शाकिब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा बीसीबी

by Khel Dhaba
0 comment

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की शर्तो का उल्लंघन करने के मामले में शाकिब अल हसन को बोर्ड कारण बताओ नोटिस जारी करेगा।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, शाकिब हाल ही में एक एबेसेडर के रूप में ग्रामीणफोन कंपनी से जुड़े हैं। वहीं, बीसीबी के खिलाड़ियों के साथ समझौतों के अनुसार, राष्ट्रीय अनुबंध के तहत आने वाले क्रिकेटर टेलीकॉम कंपनी से नहीं जुड़ सकते।

बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा है कि अगर शाकिब ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हसन ने बंगाली दैनिक कालेरकांथो से कहा, वह इस तरह के करार (टेलीकॉम कंपनी के साथ) नहीं कर सकते। वह इस तरह के समझौते को हमारे अनुबंध पत्र में स्पष्ट रूप से क्यों नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा, हम कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं। हम इस मामले में किसी को नहीं छोड़ सकते। हम उन्हें और कंपनी को मुआवजा देने को कहेंगे।

बीसीबी अध्यक्ष ने कहा, “मैंने इसके बारे में 23 अक्टूबर को सुना और फिर मुआवजे के लिए ग्रामीणफोन को कानूनी नोटिस भेजने को कहा। मैं शाकिब को भी एक नोटिस भेजने को कहा है कि ताकि उनका जवाब मिल सके।

शाकिब शुक्रवार को टीम के अभ्यास सत्र से भी दूर थे। हालांकि कोच रसेल डोमिंगो का कहना है कि वह बुखार के कारण ट्रेनिंग सेशन में भाग नहीं ले सके थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights