Friday, April 24, 2026
Home बिहारक्रिकेट RAVI SHANKAR MEMORIAL CRICKET TOURNAMENT : क्रिकेट कोचिंग सेंटर ब्लू फाइनल में, सुमन राज प्लेयर ऑफ द मैच

RAVI SHANKAR MEMORIAL CRICKET TOURNAMENT : क्रिकेट कोचिंग सेंटर ब्लू फाइनल में, सुमन राज प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 14 जून। सुमन राज (98 रन, 3 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत मेजबान क्रिकेट कोचिंग सेंटर ब्लू की टीम ने रविशंकर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दूसरे सेमीफाइनल में क्रिकेट कोचिंग सेंटर ब्लू ने एके क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से हराया।

टॉस क्रिकेट कोचिंग सेंटर ब्लू ने जीता और एके क्रिकेट एकेडमी को बैटिंग का न्योता दिया। एके क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 34.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 173 रन बनाये। शिव राज ने 66 रन की पारी खेली। क्रिकेट कोचिंग सेंटर ब्लू की ओर से सुमन राज और सूरज सोनी ने 3-3 जबकि रवि चौधरी ने 2 विकेट चटकाये।

सुमन राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
एके क्रिकेट एकेडमी : 34.3 ओवर में 173 रन पर ऑल आउट शिव राज 66, मुकेश कुमार 31, रवि राज 13, नवाज खान 13, अतिरिक्त 15, सोनू 1/7, रवि चौधरी 2/31, सूरज सोनी 3/43, सुमन राज 3/27, राजा विशाल 1/0

क्रिकेट कोचिंग सेंटर ब्लू : 31 ओवर में 3 विकेट पर 175 रन, सुमन राज 98, निशित कुमार 34, विवेक कुमार नाबाद 28, अजीत कुमार नाबाद 8, अतिरिक्त 7, आकाश कुमार 1/41, हिमांशु सिंह 1/25, शुभम शर्मा 1/12

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights