Monday, June 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट Ranji Trophy Bihar vs Sikkim : शकीबुल गनी ने अर्धशतक जमाया

Ranji Trophy Bihar vs Sikkim : शकीबुल गनी ने अर्धशतक जमाया

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में खेले जा रहे बिहार व सिक्किम के बीच मैच के तीसरे दिन सिक्किम के द्वारा पहली पारी में बनाए 157 रन बनाये। बिहार पहली पारी में सात विकेट खोकर 139 रन बनाकर 18 रन से पीछे है।

बीसीसीआई द्वारा आयोजित इस मुकाबले के प्लेट ग्रुप में तीसरे दिन गुरुवार को सिक्किम ने सिक्किम ने 35 ओवर में छह विकेट गंवाकर 66 रन से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन पूरी टीम लंच ब्रेक से पहले 64.5 ओवर में 157 रन बनाकर आलआउट हो गई। मेहमान टीम के लिए ली यांग लेपचा ने सर्वाधिक 51, पल्जोर ने 27 व तरुण शर्मा ने 22 रन बनाए। बिहार के लिए वीर प्रताप सिंह ने 17 ओवर में 30 रन खर्च कर 5 विकेट व शिवम एक कुमार ने 11 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट चटकाए।

लंच बाद खेलने उतरी बिहार ने शकीबुल गनी के नाबाद 55 रन की मदद से दिन का खेल समाप्त होने तक 35.2 ओवर में सात विकेट खोकर 139 रन बना लिए है। स्टंप तक विकेट पर शकीबुल गनी नाबाद बने हुए हैं। मेहमान टीम के लिए सुमित ने सर्वाधिक 5 विकेट व पल्जोर ने दो विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर:

सिक्किम पहली पारी : 64.5 ओवर में 157 पर आलआउट, सुमित 15, पल्जोर 27, ली यांग लेपचा 51, मो सप्तुल्ला 14, तरुण शर्मा 22, अतिरिक्त 12, विकेट-वीर प्रताप सिंह 5/30, शिवम एस कुमार 2/25, सचिन कुमार सिंह 1/16, शकीबुल गनी 1/12

बिहार पहली पारी : 35.2 ओवर में 7 विकेट पर 139 रन, मंगल महरौर 13, बाबुल कुमार 11, शकीबुल गनी नाबाद 55, सचिन कुमार सिंह 17, राघवेंद्र प्रताप 16, आशुतोष अमन 18, विकेट-पल्जोर 2/57, सुमित 5/53

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.