Monday, June 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट Ranji Trophy : पहली पारी के आधार पर आंध्रप्रदेश को बिहार पर बढ़त

Ranji Trophy : पहली पारी के आधार पर आंध्रप्रदेश को बिहार पर बढ़त

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 3 फरवरी। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में आंध्रप्रदेश और बिहार के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी मैच में आंध्रप्रदेश ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट पर 313 रन बनाकर खेल रही है। आज के मैच में आंध्र की ओर से रिकी भुई और एस के रशीद ने अर्ध शतक बनाए।

Ranji Trophy आंध्र प्रदेश की ओर से बल्लेबाजी करते हुए डी बी पारसनाथ 31 रन, यू एम एस गिरिनाथ ने 41 रन, हनुमाबिहारी ने 12 रन, रिकी भुई ने 58 रन तथा करण शिंदे ने 33 रन बनाये। एस के रशीद 76 रन और नीतीश कुमार रेड्डी 39 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद है। बिहार की ओर से आशुतोष अमन और राघवेंद्र प्रताप ने 2-2 विकेट तथा सकिबुल गनी ने एक विकेट चटकाये।
Ranji Trophy बिहार की पहली पारी 182 रन पर सिमट गई है। आंध्रप्रदेश पहली पारी के आधार पर 131 रन की बढ़त हासिल कर चुका है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.