Friday, June 12, 2026
Home Slider रणजी प्लेयर बाबुल कुमार के दादाजी का निधन

रणजी प्लेयर बाबुल कुमार के दादाजी का निधन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार के रणजी प्लेयर व स्टार क्रिकेटर बाबुल कुमार के दादा रामस्वरुप सिंह का सोमवार की देर शाम निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस राजधानी के बेउर स्थित पैतृक आवास पर अंतिम सांस लीं। वे 85 साल के थे और पिछले दस दिनों से बीमार चल रहे थे। स्व. रामस्वरुप सिंह खेल प्रेमी थे और खेल व खिलाड़ियों को मदद के लिए तैयार रहे थे। इसके अलावा वे सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। वे बिहार विद्युत बोर्ड के अवकाश प्राप्त अधिकारी थे।

रामस्वरुप सिंह के निधन पर बिहार खेल जगत के दिग्गज हस्तियों ने शोक संवेदना प्रकट की है और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। खेलढाबा.कॉम परिवार भी ईश्वर से कामना करता है कि उनके परिवार को इस दुख की घड़ी सहने की शक्ति प्रदान करें।  

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.