Wednesday, June 10, 2026
Home Slider जहानाबाद क्रिकेट लीग में रंजन इलेवन विजयी

जहानाबाद क्रिकेट लीग में रंजन इलेवन विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद। जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में रंजन इलेवन ने आजका क्रिकेट क्लब को 150 रनो से हराया।

आज अंपायर की भूमिका में विक्रम कुमार और हरेंद्र कुमार रहे। वहीं ऑफलाइन स्कोरर के रूप में अंकित और ऑनलाइन स्कोरर के भूमिका मे गोविंद राज रहे।

सुबह टॉस जीत कर रंजन इलेवन क्रिकेट क्लब के कप्तान अयान अमरीश रूपक ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया को उनके बल्लेबाजों ने बिल्कुल सही साबित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रंजन इलेवन क्रिकेट क्लब ने 29.4 ओवरों में सारे विकेट खोकर 234 रनो का स्कोर खड़ा किया।

रंजन की तरफ से इनफॉर्म बल्लेबाज ऋषि ने एक बार फिर से बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए अपना अर्धशतक जड़ा और 60 रनो का योगदान दिया। उनके बाद अभिनाश कुमार,अविराज ने 31-31 रन और रिषभ ने 22 रनों का योगदान दिया। आजका की तरफ से अयान ने 4, वीर कुमार सिंह ने 3 और चित्रांश ने 2 विकेट चटकाए।

235 रनो का लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजका क्रिकेट क्लब की शुरुआत बेहद खराब रही और अंकित, रिषभ, नवनीत और आयुष की धारदार गेंदबाजी के सामने पूरी टीम ने घुटने टेक दिए। पूरी टीम 21.5 ओवरों में सिर्फ 84 रन बना के ऑल आउट हो गई। आजका की तरफ से मानव (33) और अमन (24) ही सिर्फ दोहरे अंक तक पहुंच पाएं उनके अलावा और कोई भी बल्लेबाज रंजन इलेवन के गेंदबाज़ी के सामने विकेट पे टिक नहीं पाया।

रंजन इलेवन क्रिकेट क्लब के तरफ से अंकित ने 3, नवनीत-आयुष ने 2-2 और ऋषि और रिशव ने 1-1 विकेट झटके। ऋषि को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इस जिला क्रिकेट लीग में दूसरी बार आयोजन समिति के सदस्य आशु ने मैन ऑफ द मैच दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.