Saturday, June 13, 2026
Home Slider भारत-श्रीलंका सीरीज के लिए मैच रेफरी होंगे रंजन मदुगले, धर्मसेना पांच अंपायरों में शामिल

भारत-श्रीलंका सीरीज के लिए मैच रेफरी होंगे रंजन मदुगले, धर्मसेना पांच अंपायरों में शामिल

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

कोलंबो। विश्व क्रिकेट के सबसे अनुभवी मैच रेफरी रंजन मदुगले भारत और श्रीलंका के बीच 18 जुलाई से यहां शुरू हो रही छह मैचों (तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय) की सीमित ओवरों की सीरीज में भी यह भूमिका निभाएंगे।

श्रीलंका के पूर्व कप्तान मदुगले आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के मुख्य मैच रेफरी हैं। सीरीज में मैदानी अंपायरों की अगुवाई आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर कुमार धर्मसेना करेंगे।

कोविड-19 के दौर में जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फिर से शुरू हुआ है, आईसीसी ने घरेलू बोर्डों को अपने स्वयं के मैच रेफरी और अंपायर रखने की अनुमति दी है ताकि यात्रा और साजो सामान संबंधी अन्य चीजों में कटौती की जा सके।

धर्मसेना को आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल के अंपायर लिंडन हैनिबल, प्रगीथ रामबुकवेला, रवदींद्र विमलासिरी और रुचिरा पल्लियागुरुगे की मदद मिलेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.