Monday, June 15, 2026
Home Slider रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट : सेंट्रल जोन के मुकाबले के लिए बेगूसराय में तैयारी पूरी

रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट : सेंट्रल जोन के मुकाबले के लिए बेगूसराय में तैयारी पूरी

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 29 मार्च। बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर स्टेडियम में आयोजित होने वाले रणधीर वर्मा अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सेंट्रल जोन के मुकाबले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। उद्घाटन मुकाबला 30 मार्च को समस्तीपुर और खगड़िया के बीच से खेला जाएगा।

 

 

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमिटी के चेयरमैन मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस टूर्नामेंट के लिए पूरे मैदान को खेलने योग बनाने के लिए समतलीकरण का कार्य पूरा किया गया। वहीं दो टर्फ विकेट बनाए गए हैं ताकि प्रतिदिन लगातार मैच हो सके। इस टूर्नामेंट के आयोजन समिति के संयोजक प्रतीक भानु को बनाया गया है। साथ ही वीरेश ने बताया कि सेंट्रल जोन में कुल पांच टीमें शामिल हैं। मेजबान बेगूसराय के अलावा मुजफ्फरपुर, सहरसा, खगड़िया और समस्तीपुर की टीम में शामिल है।

 

 

सेंट्रल जोन के मुकाबले

30 मार्च : समस्तीपुर बनाम खगड़िया
31 मार्च : समस्तीपुर बनाम सहरसा
1 अप्रैल : बेगूसराय बनाम सहरसा
2 अप्रैल : समस्तीपुर बनाम बेगूसराय
4 अप्रैल : समस्तीपुर बनाम मुजफ्फरपुर
5 अप्रैल : खगड़िया बनाम मुजफ्फरपुर
6 अप्रैल : सहरसा बनाम मुजफ्फरपुर
7 अप्रैल : सहरसा बनाम खगड़िया
9 अप्रैल : बेगूसराय बनाम मुजफ्फरपुर
10 अप्रैल : खगड़िया बनाम बेगूसराय

 

 

इस अवसर पर बेगूसराय जिला खेल संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह, मुकेश कुमार पप्पू, आयोजन समिति के संयोजक प्रतीक भानु, निराला कुमार, मुरारी कुमार, दानिश आलम, विश्वजीत कुमार मौजूद थे।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.