Friday, April 17, 2026
Home बिहारफुटबॉल अंतर प्रमंडल स्कूली फुटबॉल का खिताब पूर्णिया ने जीता

अंतर प्रमंडल स्कूली फुटबॉल का खिताब पूर्णिया ने जीता

फाइनल में पूर्णिया ने दरभंगा को किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 23 नवंबर। बिहार राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडल फुटबॉल अंडर-17 बालक प्रतियोगिता का खिताब पूर्णिया ने जीत लिया। फाइनल में पूर्णिया ने दरभंगा को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर खिताब अपने नाम किया।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में गांधी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ने किया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी श्री बिट्टू कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि यह आज के युवा खिलाड़ियों के लिए रोजगार और सरकारी नौकरी का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों और आयोजन मंडल को शुभकामनाएँ दी।

सेमीफाइनल मुकाबलों में पहले मैच में कोसी और पूर्णिया की टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ। ट्राई-ब्रेकर में पूर्णिया ने 4 गोल बनाकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि कोसी ने 3 गोल किए। दूसरे सेमीफाइनल में दरभंगा ने भागलपुर को 1-0 से हराया, गोल करने वाले खिलाड़ी आयुष कुमार रहे।

फाइनल में दोनों टीमों ने नियमित समय में गोल नहीं किया। पेनाल्टी शूटआउट में पूर्णिया ने दरभंगा को 8-7 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तकनीकी पदाधिकारी शशि कुमार सुमन का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर जिला खेल संयोजक श्री विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक अरबिंद कुमार, चिरंजीव ठाकुर, राजेश कुमार रौशन, अरुणव पंकज, दीपक कुमार दीप, शशिकांत, अमन और रौशन आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights