Friday, June 12, 2026
Home Slider पटना जिला बास्केटबॉल संघ की संभावित टीम घोषित, कैंप 14 नवंबर से

पटना जिला बास्केटबॉल संघ की संभावित टीम घोषित, कैंप 14 नवंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ पटना ने पटना जिला के जूनियर बास्केटबॉल पुरुष व महिला टीम के गठन हेतु संभावितों की सूची जारी कर दी है।

संभावित खिलाड़ियों की चयन पिछले दिनों पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग में चयन समिति देवाषीष बनर्जी, कृष्णा मिश्रा, अनिल कुमार, अभिजीत यादव एवं अंकुश कुमार द्वारा किया गया।

चयनित खिलाड़ियों का प्रषिक्षण शिविर 14 नवम्बर से पाटलिपुत्र खेल परिसर मे आयोजित किया जायेगा। इसकी जानकारी बास्केटबॉल एसोसिशन ऑफ पटना के सचिव सुशील कुमार ने दी।

पुरुष वर्ग : समर प्रताप, अभिषेक कुमार, मो. फैजुदीन, अभिनव नरेश, प्रतीक चौधरी, सूर्या भारती, कुमार स्नेह, आर्यन राज, सुधांशु कुमार, सत्यम कुमार, प्रथम अग्रवाल, तेजस मिश्रा, विक्रम कुमार, आयुष कुमार, सिद्धार्थ बागडी।
महिला वर्ग : मानसी सिंह, अंजलि प्रिया, सुरभि सिंह, श्रुति सिंह, हर्षिता राज, आद्रिका, कृतिका मोहन, मुस्कान लाल, रितु राज, जागृति राज, श्रीपर्णा बनर्जी, निशि राज, स्वाति सिन्हा, कुमारी रतना एवं अनन्या।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.