Friday, June 5, 2026
Home Slider यूरो कप फुटबॉल में अपनों से हारा पुर्तगाल, हुए दो आत्मघाती गोल, जर्मनी जीता

यूरो कप फुटबॉल में अपनों से हारा पुर्तगाल, हुए दो आत्मघाती गोल, जर्मनी जीता

by Khel Dhaba
0 comment

म्यूनिख। यूरो कप फुटबॉल शनिवार को खेले गए ग्रुप एफ के दूसरे मुकाबले में जर्मनी ने पुर्तगाल को 4-2 से हरा दिया है। म्यूनिख के एलियांज अरेना में खेले गए इस मैच में जर्मनी की ओर से काई हैवर्त्ज और रॉबिन गोसेन्स ने 2 गोल दागे। जबकि पुर्तगाल के राफेल गुरेरो और रुबेन डियास ने 2 आत्मघाती गोल किये। पुर्तगाल की ओर से क्रिस्टियानो रोनाल्डो और डिएगो जोटा ने गोल दागे।

2000 के बाद से पुर्तगाल कभी भी जर्मनी को नहीं हरा सकी है। दोनों के बीच इस दौरान कुल 5 मैच हुए और पांचों मैच में जर्मनी ने जीता है। दोनों टीमों के बीच पिछले 6 मैच में 23 गोल पड़े हैं। यानी एक मैच में 3.9 गोल दागे गए। इसमें से 5 मैच में दोनों टीमों को मिलाकर 3+ गोल पड़े। पुर्तगाल यूरो कप की डिफेंडिंग चैंपियन है। वहीं, जर्मनी और स्पेन सबसे ज्यादा 3 बार की यूरो चैंपियन है।

ग्रुप एफ में अब मुकाबला रोमांचक हो चला है। फ्रांस की टीम 2 मैच में 4 पॉइंट के साथ टॉप पर है। वहीं जर्मनी और पुर्तगाल दोनों के 2 मैच में 1 जीत और 1 हार है। जर्मनी गोल डिफरेंस के आधार पर 3 पॉइंट के साथ दूसरे और पुर्तगाल तीसरे नंबर पर है।

वहीं, हंगरी की टीम 2 मैच में 1 पॉइंट के साथ चौथे नंबर पर है। 24 जून को जर्मनी की टीम हंगरी और पुर्तगाल की टीम फ्रांस के खिलाफ मैच खेलेगी और इस दिन नॉकआउट में इस ग्रुप से पहुंचने वाली टीमों का फैसला हो पायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.