Thursday, June 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट Muzaffarpur District Under-19 Cricket League में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी रेड विजयी

Muzaffarpur District Under-19 Cricket League में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी रेड विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मुजफ्फरपुर जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ( रेड) की लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी को 22 रनो से हराया।

पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक ने 37, आतिफ ने 27, हरिओम ने 22, अभिषेक प्रथम ने 21 एवं प्रिंस ने 11 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से आदित्य बाबू ने दो, प्रियांशु ने दो, शानू ने दो, नवाब ने एक एवं विश्वजीत ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना सकी जिसमें दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी के शुभम आकर्ष ने नाबाद 53 रोहित ने 13 सचिन ने उन्हें आदित्य ने उन्हें एवं नवाब ने 10 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

गेंदबाजी में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अनमोल एक विक्रम ने एक प्रिंस ने एक अभिषेक ने दो एवं तौसीर ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी के अभिषेक को दिया गया। आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सन्नी वर्मा एवम रवि कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में आदित्य गौरव मौजूद थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.