Wednesday, June 10, 2026
Home Slider PKLSeason10 दिल्ली के दबंगों पर अकेले भारी पड़े चेन्नई के अजिंक्य पवार

PKLSeason10 दिल्ली के दबंगों पर अकेले भारी पड़े चेन्नई के अजिंक्य पवार

by Khel Dhaba
0 comment

प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन (पीकेएल 10) में तमिल थलाइवाज ने अंजिक्य पवार (21 अंक) के शानदार खेल की बदौलत तमिल थलाइवाज ने दिल्ली दबंग को 42-31 से हरा कर शानदार शुरुआत की है। अजिंक्य पवार अकेले दिल्ली दबंगों पर पर भारी पड़े और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। अजिंक्य पवार ने 15 रेड प्वाइंट हासिल किए जिसमें 3 सुपर रेड थे। वह सिर्फ एक बार ही टैकल हुए. वहीं उन्होंने तीन टैकल प्वाइंट्स भी हासिल किए। दिल्ली के कप्तान नवीन कुमार ने सुपर 10 लगाया लेकिन दिल्ली के लिए यह काफी नहीं थे।

इस मैच में दबंग दिल्ली ने टॉस जीता और कोर्ट चुना। तमिल थलाइवाज की ओर नरेंद्र ने मैच का पहला रेड किया पर बिना खाता खोले लौटे। नवीन कुमार ने साहिल गुलिया को छकाते हुए पहला रेड प्वाइंट हासिल किया और दिल्ली को बढ़त दिला दी। अगले रेड में नरेंद्र ने तमिल थलाइवाज की बराबरी कराई। इसके बाद पहले टाइम आउट तक दोनों टीमें 6-6 की बराबरी पर थीं। नरेंद्र पवार अब तक तीन प्वाइंट ले चुके थे और मैच पर दिल्ली की पकड़ को एकरफा नहीं होने दिया।

टाइम आउट के बाद दोनों टीमों में जबरदस्त घमासान देखने को मिला। एक-एक अंक के लिए संघर्ष जारी रहा। एक समय स्कोर 8-8 की बराबरी पर था। यहां से तमिल थलाइवाज ने मैच पर अपनी पकड़ बनानी शुरू की और लगातार पांच प्वाइंट हासिल किए। इसके बाद तमिल थलाइवाज ने दिल्ली को ऑलआउट किया और मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर लीौ। नवीन ने सुपर रेड के साथ वापसी कराने की कोशिश की लेकिन हाफ टाइम तक तमिल थलाइवाज ने दिल्ली को कोई मौका नहीं दिया।

दूसरे हाफ में एक समय स्कोर 20-17 का हो गया था। तमिल थलाइवाज के लिए सिर्फ अजिंक्य पवार बचे थे। अगर वह आउट होते तो दिल्ली की टीम हावी हो जाती। ऐसे में रेड करने गए अजिंक्य पवार बोनस नहीं सुपर रेड के साथ लौटे। उन्होंने विशाल भारद्वाज और सुनील को आउट किया। इस तरह तमिल थलाइवाज की टीम ऑल आउट होने से बच गई। वहीं जब खेल अंत की ओर बढ़ रहा था तब उन्होंने दिल्ली को दूसरी बार ऑल आउट कर मैच से बाहर कर दिया। आखिरी क्षणों में दिल्ली ने हार के फासले को कम करना चाहा, लेकिन फिर से अजिंक्य पवार खड़े हो गए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.