Saturday, June 6, 2026
Home Slider पीडीसीए : 27 दिसंबर तक क्लब निबंधन फॉर्म ले लें

पीडीसीए : 27 दिसंबर तक क्लब निबंधन फॉर्म ले लें

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त पटना जिला क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त पटना जिला क्रिकेट संघ के कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि जो भी क्लब पिछले दो सत्र (2019-20,2020-21) में अपने क्लब का निबंधन नहीं कराये हैं। उन्हें संघ से निबंधन के लिए अंतिम मौका दिया जा रहा है।

इसकी जानकारी संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्राणवीर ने दी। उन्होंने बताया कि सीनियर डिवीजन के क्लब एक वर्ष का निबंधन शुल्क और जूनियर के क्लब दो वर्ष का निबंधन शुल्क जमा कर अपने-अपने क्लब के निबंधन को नियमित करा लें। निबंधन शुल्क एवं फार्म प्राप्त करने की तिथि 27 दिसंबर तक की गई है।

निबंधन का कार्य संघ के अशोक राजपथ स्थित कार्यालय से 3 बजे से 5 बजे तक संपन्न होगा। क्लब के निबंधन एवं खिलाड़ियों के निबंधन फॉर्म को जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2020 तय की गई है। पटना जिला का शुभारंभ जनवरी के दूसरे सप्तान से होगा। पिछले सत्र के जूनियर डिवीजन का क्वार्टरफाइनल से फाइनल तक का मैच कराया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.