Saturday, June 6, 2026
Home Slider सॉफ्टबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के एजीएम में सम्मानित हुईं मधु शर्मा

सॉफ्टबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के एजीएम में सम्मानित हुईं मधु शर्मा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अमृतसर (पंजाब) में आयोजित सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की आमसभा की बैठक व चुनाव के दौरान बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के नवमनोनित बिहार की मधु शर्मा को विशेष रूप में सम्मानित किया। मधु शर्मा सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की सचिव भी हैं।

अमृतसर में हुए चुनाव में नीतल नारंग को अध्यक्ष चुना गया। एलआर मौर्या को सचिव और श्रीकांत थोराट को कोषाध्यक्ष बनाया गया। पंजाब के खेल मंत्री राना गुरमित सिंह को उनके सॉफ्टबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया में महत्वपूर्ण योगदान के लाइफ टाइम प्रेसिडेंट बनाया गया है।

मधु शर्मा ने कहा कि यह सम्मान हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार में सॉफ्टबॉल और बेसबॉल की गतिविधयां बढ़ेंगी और कई तरह के टूर्नामेंट आयोजित किये जायेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.