Monday, June 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट PDCA Cricket League : एमसीसी, साधनापुरी सीसी व केडिया सीसी जीता, वीएन एकादश को वॉकओवर

PDCA Cricket League : एमसीसी, साधनापुरी सीसी व केडिया सीसी जीता, वीएन एकादश को वॉकओवर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शनिवार को एमसीसी ने वाईएसीसी राजेंद्रनगर को 10 विकेट से, साधनापुरी ने खगौल सीसी को 261 रन से, केडिया सीसी ने मालसलामी को 8 विकेट से हराया। जबकि भंवर पोखर के नहीं आने से वीएन एकादश को वॉकओवर देकर विजेता घोषित किया।

वेटनरी ग्राउंड पर खेले गए मैच में मालसलामी ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 122 रन पर ही आलआउट हो गई। जवाब में केडिया सीसी ने लक्ष्य को दो विकेट के नुकसान पर 16वें ओवर में हासिल कर लिया। मैन आफ द मैच सचिन रंजन को चुना गया।

गर्दनीबाग ग्राउंड पर खेले गए मैच में वाईएसी राजेंद्र नगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.3 ओवर में 70 रन ही बना सकी। जवाब में लक्ष्य को एमसीसी ने बिना की नुकसान के लक्ष्य को 10.5 ओवर में हासिल कर लिया। मैन आफ द मैच विजेता टीम के ब्रजेश को प्रदान किया गया।

खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गए मैच में साधनापुरी ने टॉस जीतकर निर्धारित 30 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 328 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खगौल सीसी की पूरी टीम 14.4 ओवर में 67 रन पर ढेर हो गई। प्लेयर आफ द मैच शुभम कुमार को चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
मालसलामी: 15 ओवर में 122 रन पर आलआउट, अंकित सिंह 28, अतिरिक्त 41, सचिन रंजन 4/29, श्याम शर्मा 3/25, राशिद इकबाल 2/10, केडिया सीसी 16 ओवर में 2 विकेट पर 124 रन, राज सिंह 38 नाबाद, आदित्य कुमार 31 नाबाद, अतिरिक्त 40, सूरज कुमार यादव 1/25, अंकित सिंह 1/26,

वाईएसी राजेंद्र नगर: 16.3 ओवर में 70 रन पर आलआउट, पियूष कुमार प्रतीक 14, अनिश कुमार 13, अतिरिक्त 24, ब्रजेश 4/15, वैभव राज 2/19, आयुष कुमार 2/13,
एमसीसी— 10.5 ओवर में 71 रन, आदर्श कुमार 25 नाबाद, आयुष राज 31 नाबाद, अतिरिक्त 15,

साधनापुरी सीसी: 30 ओवर में तीन विकेट पर 328, पार्थ 112, प्रत्युष विद्धू 95, धर्मेंद्र कुमार 51, आशीष 51 नाबाद, दिलशाद अहमद 1/59, आर्यन 1/21,
खगौल सीसी: 14.4 ओवर में 67 रन पर आलआउट, शिवम कुमार 17, दिलशाद अहमद 17, अतिरिक्त 19, शुभम कुमार 6/11, राकेश कुमार 2/18

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.